home page

जेसीडी आईबीएम का शानदार दबदबा, विश्वविद्यालय मेरिट सूची में विद्यार्थियों का परचम

 | 
JCD IBM dominates the university merit list, students shine
mahendra india news, new delhi

चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित परिणामों में JCD विद्यापीठ, SIRSA के अंतर्गत जेसीडी इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिजऩेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम किया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के शिक्षकों की अथक मेहनत, विद्यार्थियों की निरंतर लगन और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का यह परिणाम प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को दर्शाती है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।

उन्होंने बताया कि MBA तृतीय सेमेस्टर की मेरिट सूची में शीर्ष 10 में से पहले 9 स्थान जेसीडी आईबीएम के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए, जबकि एमबीए प्रथम सेमेस्टर में शीर्ष 3 स्थानों के साथ-साथ टॉप 10 में से 5 स्थान भी जेसीडी आईबीएम के विद्यार्थियों ने हासिल कर संस्थान की उत्कृष्टता को सिद्ध किया है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जेसीडी विद्यापीठ सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

एमबीए तृतीय सेमेस्टर (दिसंबर 2025) के परिणामों में जशनप्रीत ने 623 अंक (83.07%) तथा 9.47 एसजीपीए प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दृष्टि रानी ने 605 अंक (80.67%) और लम कंबोज ने 602 अंक (80.27%) प्राप्त कर उत्कृष्ट स्थान हासिल किए।

इसी प्रकार एमबीए प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025) में सिमरनजीत कौर ने 458 अंक (76.33%) प्राप्त कर अग्रणी स्थान हासिल किया। उनके साथ दीक्षा ने 451 अंक (75.17%) तथा चाहत राणा ने 447 अंक (74.50%) प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर डॉ. रोशन लाल ने बताया कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं संस्थान द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। इस मौके पर महानिदेशक प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोशन लाल, इंचार्ज डॉ. रणदीप कौर के अलावा डॉ. रवि चौधरी, डॉ. रेनू एवं शिल्पा कंबोज भी उपस्थित रहे।

जेसीडी विद्यापीठ के चेयरमैन अर्जुन सिंह चौटाला ने सभी टॉपर्स एवं स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्ता और समर्पित शिक्षण प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में, जेसीडी विद्यापीठ के प्रबंधन, प्राचार्यों एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।