home page

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज SIRSA ने इंटर-कॉलेज वॉलीबॉलटूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

 | 
JCD Memorial College SIRSA won gold medal in the inter-college volleyball tournament
Mahendra india news, new delhi

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, सिरसा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीडीएलयू के इंटर-कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इस सफलता पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कॉलेज की खेल संस्कृति और खिलाडिय़ों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खिलाडिय़ों के अनुशासन, समर्पण और टीम स्पिरिट की भी विशेष सराहना की।


उन्होंने कहा कि जेसीडी का उद्देश्य हमेशा से खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और माहौल उपलब्ध कराना रहा है ताकि वे अपने खेल को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें।
उन्होंने कहा कि कॉलेज की स्पोर्ट्स टीमों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन साबित करता है कि संस्थान में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।


डॉ. जय प्रकाश ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में भी अपने प्रदर्शन से संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे। 
उन्होंने स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अमरीक और कुलदीप के सहयोग की प्रशंसा की, जिनके मार्गदर्शन से टीम को यह सफलता हासिल हुई।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और उनके सतत प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कॉलेज खिलाडिय़ों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रेरणादायक माहौल प्रदान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group Join Now

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी उपलब्धियों से संस्थान और राष्ट्र को निरंतर गौरवान्वित करती रहेंगी।