जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की छात्रा महक ने हरियाणा ओलिंपिक गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज, सिरसा की बीएससी स्पोर्ट्स प्रथम वर्ष की छात्रा महक ने फरीदाबाद में आयोजित हरियाणा ओलिंपिक गेम्स में आर्चरी (50 मीटर) में स्वर्ण पदक जीतकर जेसीडी विद्यापीठ और पूरे सिरसा को गौरवान्वित किया है।
महक की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, उत्कृष्ट कौशल और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम है, जिसने संस्थान के गौरव में एक नई चमक जोड़ी है।
इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने महक को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि महक की सफलता यह सिद्ध करती है कि जब प्रतिभा को सही दिशा और निरंतर प्रयास का सहारा मिलता है, तो उपलब्धियों की ऊंचाई स्वयं रास्ता बना लेती है।
उनकी यह जीत हमारे संस्थान में उभरती युवा ऊर्जा और खेल संस्कृति की मजबूती को दर्शाती है। मेहक ने साबित किया है कि लक्ष्य बड़ा हो या दूरी 50 मीटर की, समर्पण हमेशा निशाना साध लेता है। हम उम्मीद करते हैं कि वे आने वाले वर्षों में भी इसी आत्मविश्वास और लगन के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
उन्होंने कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अमरीक और खेल प्रभारी श्री कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन और समर्पित प्रशिक्षण ने इस सफलता को संभव बनाया।
इस मोके पर जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रणजीत सिंह ने भी महक की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि
ऐसी उपलब्धियां हमारे विद्यार्थियों की क्षमता, हमारे शिक्षकों के समर्पण और संस्थान के खेल वातावरण की गुणवत्ता को दर्शाती हैं। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ने महक को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले वर्षों में भी अपनी प्रतिभा से संस्थान और राष्ट्र का नाम रोशन करती रहेंगी।
