JCD SIRSA बी फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, अतिरिक्त गतिविधियाँ छात्रों को रखती हैं तनावमुक्त: डॉ. जय प्रकाश
Mahendra india news, new delhi
जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित जेसीडीम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 64वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का विधिवत् समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि, जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) जयप्रकाश रहे तथा विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ड्रग कंट्रोल ऑफीसर श्री नरेश कुमार शामिल हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार द्वारा की गई।
इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। सर्वप्रथम फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथि गण का स्वागत करते हुए कहा इस बार राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह की थीम "फार्मासिस्ट एस एडवोकेट्स ऑफ वैक्सीनेशन" रखी गई है। प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने फार्मेसी सप्ताह के प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिवस तक करवाई गई प्रतियोगिताएं जैसे की स्पोर्ट्स, मेहंदी ,रंगोली, कुकिंग, हेयर स्टाइल, पॉट डेकोरेशन एवं अन्य प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमें बच्चों ने खूब बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) जयप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा
फार्मेसी एक ऐसा क्षेत्र है जो न केवल दवाओं के निर्माण और खोज तक सीमित है, बल्कि समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने इसे “सदाबहार नोबेल प्रोफेशन” कहते हुए बताया कि फार्मासिस्ट नई-नई दवाइयों की खोज में योगदान देकर मरीजों का मानसिक और शारीरिक रूप से समर्थन करते हैं।
डॉ. जयप्रकाश ने जेसीडीएम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थी अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग करके औषधि विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज कर रहे हैं। कॉलेज की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यहां आधुनिक तकनीकों और उपकरणों से लैस प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि कॉलेज का उद्देश्य न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी बनाना भी है ताकि वे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।
डॉ. जय प्रकाश ने फॉर्मेसी सप्ताह के सफल आयोजन पर प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार एवं समस्त टीम को बधाई प्रेषित की।
वशिष्ठ अतिथि श्री नरेश कुमार ने कहा फार्मेसी कोर्स शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र का एक ऐसा उभरता केंद्र है जहां पर हम सब की नजरें केंद्रित है। आज, किसी भी देश में सामुदायिक फार्मासिस्ट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे स्वास्थ्य देखभाल के लिए रोगी की दवा संबंधी आवश्यकताओं की जिम्मेदारी लेते हैं।
फार्मेसी सप्ताह केअवसर पर वॉलीबॉल मैच में छठे और क्रिकेट मैच में चौथे सेमेस्टर ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की जबकि ओवर ऑल ट्रॉफी की विजेता प्रथम सेमेस्टर रही।
अंत में फार्मेसी सप्ताह के सभी विजेताओं को मुख्यअतिथि एवं समस्त अतिथिगण द्वारा मेडल एवं प्रशंसित पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार डॉ. सुधांशु गुप्ता, डॉ. प्रदीप कंबोज, डॉ. लवलीन प्रीत कौर, डॉ. रीटा सेठी, डॉ. गौरव खुराना,मिस कोमल, मिस्टर मनीश गर्ग, मिस रचना सहित फार्मेसी विभाग के शिक्षण एवं गैर शिक्षण स्टाफ सदस्य एवं सभी विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
