नाथूसरी कलां की जिया व माखोसरानी की नेहा ने जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा-2026 प्रतियोगिता में लहराया परचम
mahendra india news, new delhi
एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट प्राचार्य सुभाष फुटेला के आदेशानुसार एवं कार्यक्रम संयोजक डाइट विषय विशेषज्ञ सूरज दुग्गल की देखरेख में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड, सिरसा में हिंदी दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाइट डिंग सिरसा ईटी विंग प्रभारी एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. मनोज पुरी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. मनोज पुरी ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी मातृभाषा, संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। हिंदी दिवस हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम अपने दैनिक जीवन, कार्यालय और शिक्षा में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस अवसर पर नरेश नरूला एवं अनिल बिश्नोई ने भी विद्यार्थियों को हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा घोषित किए गए जिसमें कविता पाठ में कक्षा 4-5 में जिया रा.प्रा.वि. नाथूसरी कलां प्रथम, अमृत रा.प्रा.वि. अबूतगढ़ द्वितीय और नायरा रा.मा.वि. सी पट्टी तृतीय रही। कक्षा 6-8 में सेहरत कौर रा.व.मा.वि. ओटू प्रथम, वीरता रा.व.मा.वि. फरवाईं कलां द्वितीय और अनमोलदीप कौर रा.व.मा.वि. डबवाली गांव तृतीय रही।
कक्षा 9-12 में नेहा रा.उ.वि. माखोसरानी प्रथम, नशरीना रा.क.व.मा.वि. सिरसा द्वितीय और सेजल आ.व.मा.वि. कालुआना तृतीय रही। चित्र देखकर कविता लेखन में कक्षा 4-5 में आंचल रा.क.मा.वि. बणी प्रथम, गोरी रा.मा.वि. खैरेकां द्वितीय, प्रीति रा.मा.वि. मौजगढ़ तृतीय और कक्षा 6-8 में गोरा रानी रा.मा.वि. अहमदपुर प्रथम, तमन्ना रा.मा.वि. टटिया खेड़ा द्वितीय, रशविन सिंह रा.व.मा.वि. लकड़ावाली तृतीय रही। आधी कविता पूर्ण करने में कक्षा 9-12 में खुशी रा.व.मा.वि. नेजाडेला खुर्द प्रथम रही। दृश्य एवं घटना वर्णन में कक्षा 4-5 में प्रिया रा.मा.वि. बणी प्रथम, सेहरत रा.मा.वि. मंगाला द्वितीय, शक्ति रा.प्रा.वि. मल्लेवाला तृतीय और कक्षा 6-8 में मन्नत आ.व.मा.वि. झीड़ी प्रथम, हर्षदीप रा.व.मा.वि. धनौर द्वितीय, करमवीर रा.व.मा.वि. किशनपुरा तृतीय रहा।स्वरचित कहानी लेखन में तमन्ना रा.व.मा.वि. जमाल प्रथम, शिवानी रा.व.मा.वि. खैरपुर द्वितीय और लक्ष्मी रा.व.मा.वि. नेजाडेला खुर्द तृतीय रही। चित्र देखकर कहानी लेखन में कक्षा 4-5 में अमन रा.प्रा.वि. फरवाईं कलां प्रथम, अमृत कौर रा.प्रा.वि. अबूतगढ़ द्वितीय, मानवी रा.क.प्रा.वि. चाहरवाला तृतीय और कक्षा 6-8 में रक्षा रा.उ.वि. बरासरी प्रथम, लक्ष्मी रा.व.मा.वि. कुस्सर द्वितीय, अरुण श.ना.सिं. रा.व.मा.वि. भवदीन तृतीय रहा।
कहानी लेखन में भावना आ.व.मा.वि. झिरी प्रथम, रवीना रा.व.मा.वि. गिंदड़ा द्वितीय और दीपिका रा.व.मा.वि. डिंग तृतीय रही।भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 4-5 में मान्या रा.क.मा.वि. पन्नीवाला मोटा प्रथम, परभजोत रा.मा.वि. मंगाला द्वितीय, स्नेहा रा.मा.वि. बणी तृतीय, कक्षा 6-8 में सोनाक्षी रा.क.मा.वि. बुप्प प्रथम, आयुष रा.व.मा.वि. डबवाली गांव द्वितीय, मंगत रा.व.मा.वि. मंगाला तृतीय और कक्षा 9-12 में माफिया रा.उ.वि. माखोसरानी प्रथम, स्नेहा वर्मा रा.व.मा.वि. चक्कां द्वितीय, ममता रा.व.मा.वि. पतली डाबर तृतीय रही।
व्याकरण प्रश्नोत्तरी में कक्षा 4-5 में आयुष रा.मा.वि. चतरागढ़ पट्टी प्रथम, पुंजीत रा.प्रा.वि. शेखुपुरिया द्वितीय, प्रतिभा रा.क.प्रा.वि. नाथूसरी कलां तृतीय, कक्षा 6-8 में श्वेता रा.मा.वि. मीरपुर प्रथम, रहमत रा.व.मा.वि. मौजगढ़ द्वितीय, प्रीति रा.व.मा.वि. गिंदड़ा तृतीय और कक्षा 9-12 में सलोनी रा.व.मा.वि. खैरेकां प्रथम, वंश आ.व.मा.वि. कालुआना द्वितीय, जश्नदीप कौर आ.व.मा.वि. झीड़ी तृतीय रही। निबंध लेखन में कक्षा 4-5 में संजना रा.मा.वि. सिकंदरपुर प्रथम, कक्षा 6-8 में प्रीत खरौद रा.व.मा.वि. डबवाली गांव प्रथम, लक्ष्मी रा.क.व.मा.वि. मेला ग्राउंड सिरसा द्वितीय, महक रा.क.मा.वि. बप्प तृतीय और कक्षा 9-12 में सलोनी रा.व.मा.वि. धोलपालिया प्रथम, रजनी रा.क.उ.वि. पन्नीवाला मोटा द्वितीय और वर्षा देवी रा.व.मा.वि. गिंदड़ा तृतीय रही। अंत में सभी 59 विजेता विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला, विषय विशेषज्ञ डॉ. अनिल बिश्नोई, डा. अनिल चावला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता दलबीर सिंह, पुष्पा रानी, भानु प्रिया, सीमा कामरा, रामजी लाल, पाली राम, जय प्रकाश, कल्पना सुथार, बचन कौर, लक्ष्मी रानी, एवं ममता रानी ने अपनी भूमिका निभाई।
जिला स्तरीय हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
-सूरज दुग्गल, विषय विशेषज्ञ, हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम, डाइट डिंग, सिरसा।
