जेजेपी ने दिया धरनारत किसानों को समर्थन, धरनास्थल पहुंचकर किसानों की मांगों को बताया जायज
Mahendra india news, new delhi
जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वे बुधवार को ओटू हैड पर आयोजित किसान महापंचायत में जेजेपी परिवार की ओर से धरने पर बैठे किसानों को पार्टी की ओर से दिए गए समर्थन के दौरान संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान पिछले कुछ समय से हिसार-सिरसा घग्गर ड्रेन की सफाई, तटबंधों की मजबूती तथा किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर धरनारत हैं मगर सरकार इस दिशा में पूरी तरह से उदासीन है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने स्पष्ट कहा कि जननायक जनता पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी जायज मांगों के लिए सडक़ों पर हर संघर्ष के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि चूंकि जेजेपी चौधरी देवीलाल के जनहित के प्रमुख सिद्धांत पर गठित राजनीतिक दल है, इसलिए अपने मूल उद्देश्य व लक्ष्य पर चलते हुए जेजेपी हमेशा किसान, मजदूर और आमजन की आवाज बनकर उनके हकों की लड़ाई लड़ती आई है और भविष्य में भी लड़ती रहेगी। इस धरने को समर्थन देने वाले जेजेपी पदाधिकारियों में जेजेपी की राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र बेनीवाल, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुखविंद्र सिहाग, शगनजीत सिंह गिल, कुलदीप करीवाला, जयपाल नैन, अनिल कासनियां, जिला कार्यालय सहसचिव कुलदीप जांगू फूलकां, दीपक भाटिया, राजेंद्र कसवां एडवोकेट, सुरेंद्र भागीराम एडवोकेट सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
