home page

जेजेपी परिवार ने दिया सफाई कर्मचारियों को समर्थन, कर्मियों ने जताया जेजेपी परिवार का आभार

 | 
JJP family extends support to sanitation workers; workers express gratitude to the JJP family

mahendra india news, new delhi
 निकाय विभाग में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने व सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग को लेकर नगरपरिषद कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को गुरुवार को जननायक जनता पार्टी ने अपना समर्थन दिया। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि धरनास्थल पर सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने वालों में जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, हाजी युसूफ खान, संजीव कुक्कू व जिला कार्यालय के सहसचिव कुलदीप जांगू मौजूद थे।

इस अवसर पर जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, व वरिष्ठ पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह से जायज हैं और सरकार को उनकी मांगों को मानकर उन्हें राहत देनी चाहिए। जेजेपी पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मेहनत से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी पूरी मेहनत करते हैं।

उनके संघर्ष और अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाना जेजेपी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय मिलने तक पार्टी उनके साथ हर संघर्ष करने को तैयार है। सफाई कर्मचारियों ने भी जेजेपी परिवार की ओर से दिए गए समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

WhatsApp Group Join Now