home page

जन जन को स्थापना दिवस रैली का न्यौता देगी जेजेपी: ज्याणी

 | 
JJP will invite people to the foundation day rally: Jyani

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को जुलाना में जेजेपी के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी ने युद्धस्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी हैं। मंगलवार को जारी बयान में प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जेजेपी की जिला इकाई की बैठक भी आगामी 20 नवंबर को जिला जेजेपी कार्यालय में होगी।

जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता व सिरसा प्रभारी कुलजीत कुलडिय़ा लेंगे। प्रवक्ता ज्याणी ने बताया कि इस बैठक के दौरान सिरसा प्रभारी तथा पार्टी जिलाध्यक्ष द्वारा हलका स्तर पर पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी ताकि वे घर घर संपर्क कर जन जन को स्थापना दिवस रैली में शामिल होने का न्यौता दे सकें। ज्याणी ने सभी पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को इस बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।