home page

प्रदेशभर में सरकार की कुनीतियों के खिलाफ युवाओं को मंच देगी जेजेपी, हरियाणा को रचनात्मक संदेश देंगे युवा योद्धा सम्मेलन: दिग्विजय सिंह चौटाला

 | 
JJP will provide platform to youth against the evil policies of the government across the state, Yuva Yoddha Sammelan will give a constructive message to Haryana: Digvijay Singh Chautala

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 23 सितंबर को सिरसा में विशाल युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जो युवाओं को अपनी राजनीतिक पहचानने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। वे रविवार को बरनाला रोड स्थित वन लाइफ फिटनेस क्लब में मीडिया कर्मियों से रूबरू हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि बतौर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष उन्हें दो माह पूर्व ही प्रदेशभर के युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए युवा जोड़ो अभियान की जिम्मेदारी मिली थी और इस दो माह के दौरान उन्होंने करीब 650 से अधिक गांवों में युवाओं से संपर्क साधकर उन्हें एक मंच पर लाने के लिए युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया।

इसी कड़ी में पहला सम्मेलन सिरसा में आगामी 23 सितंबर को होगा। इस वृहद कार्यक्रम के सिलसिले में युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी के निर्णयानुसार युवा योद्धा सम्मेलन प्रत्येक सप्ताह हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाएंगे और सिरसा के बाद दूसरा सम्मेलन कैथल जिले में आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि युवा जेजेपी द्वारा इन सम्मेलनों को आगामी 13 मार्च से पूर्व सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा और 13 मार्च को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर हरियाणा में किसी एक स्थान पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन की आवश्यकता पिछले लंबे समय से महसूस हो रही थी क्योंकि वर्तमान समय में युवाओं के समक्ष बेरोजगारी, महाविद्यालयों में रिक्त पड़ी सीटें, विवि में कट्टरता भरी सोच का प्रसार, महंगी होती शिक्षा, अपराध, नशा जैसी अनेक समस्याओं ने सिर उठाया हुआ है, ऐसे में युवा जेजेपी ने उन्हें देश के राजनीतिक भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के उद्देश्य से युवा योद्धा सम्मेलन के रूप में प्राथमिकता से मंच देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि युवा वर्ग इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार को उनकी गलत नीतियों के लिए चेताएंगे और जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के सान्निध्य में एवं प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम के नेतृत्व में अपनी रचनात्मकता से पूरे हरियाणा के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबवाली को जिला बनाने के उद्देश्य से वे प्रबलता से सरकार से समन्वय बनाए हुए हैं और सरकार को इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने डबवाली के विकास के लिए जिस प्रकार समीपवर्ती पंजाब में रिफाइनरी प्रबंधन से जिन मुद्दों को पूरा करवाने की मुहिम शुरू की थी, उस मुहिम में कुछ मुद्दों को पूरा कर लिया गया है और शेष को जल्द ही पूरा करवा लिया जाएगा। दिग्विजय सिंह चौटाला ने इस दौरान बाढ़ व अत्याधिक बरसात के प्रभाव से किसानों को हुए नुकसान के लिए पंजाब की तर्ज पर हरियाणा को भी विशेष पैकेज देने की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, जेजेपी के शहरी प्रधान दीपक भाटिया व कुलदीप जांगू भी मौजूद थे।