home page

जेजेपी की स्थापना दिवस रैली होगी ऐतिहासिक: लढा, बोले, भाजपा शासन में हर वर्ग त्रस्त

 | 
JJP's foundation day rally will be historic: Ladha, said, every section is suffering under BJP rule

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा ने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को जुलाना में होने वाला पार्टी का 8वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा जिसमें लाखों की भीड़ उमडक़र इस बात को प्रमाणित करेगी कि जेजेपी ही हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी है जिसमें हर वर्ग के हित निहित हैं।

शुक्रवार को जारी बयान में जेजेपी पदाधिकारी अंजनी लढा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस रैली को लेकर जन जन के बीच जाकर उन्हें न्यौता दिया जा रहा है और इसकी पूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंजनी लढा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा शासन में हर वर्ग बुरी तरह त्रस्त है जिसके चलते सभी सभी वर्ग इससे छुटकारा चाहते हैं और विशुद्ध रूप से जेजेपी का शासन चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जिस प्रकार अराजकता का माहौल है, उससे प्रमाणित होता है कि शासन का कहीं कोई किसी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं है। हरियाणा में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, व्यापारियों से अपराध, महिलाओं के प्रति उत्पीडऩ संबंधी अपराध, किसानों की समस्याओं सहित तमाम प्रमुख मुद्दों को भी जेजेपी की स्थापना रैली में जोरशोर से उठाया जाएगा और पार्टी की नवीन रणनीति को पार्टी का शीर्ष नेतृत्व साझा करेगा। 

WhatsApp Group Join Now