home page

हरियाणा में इन 20 हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, सरकार ने मांगी डिटेल

 | 
haryana employees

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के अंतर्गत ग्रुप C और ग्रुप D के अस्थायी कर्मचारियों की पूरी जानकारी मांगी है। राज्य के सभी विभागों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य सचिव विवेक जोशी ने सभी संबंधित अधिकारियों से पूछा है कि कितने कर्मचारियों को छंटनी की गई है और कितने कर्मचारियों को हरियाणा कांट्रेक्चुअल इंप्लाइज (सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) एक्ट, 2024 के तहत सुरक्षा प्रदान की गई है।

मुख्य सचिव ने विभागों, मंडल आयुक्तों, जिला उपायुक्तों, और अन्य प्रमुख अफसरों को पत्र लिखकर इन अस्थायी कर्मचारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए कहा है। विशेष रूप से, उन्होंने यह जानकारी मांगी है कि कितने अस्थायी कर्मचारियों को हटाया गया है और कितने कर्मचारियों को कानून के तहत नौकरी सुरक्षा मिली है।

वहीं, हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 20 हजार भर्तियां की हैं, जिसके बाद ग्रुप C और D के अस्थायी कर्मचारियों को हटाने का आदेश दिया गया है, जहां नए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इस स्थिति में 20 हजार नए कर्मचारियों की नौकरी पर संकट है।

WhatsApp Group Join Now