संयुक्त किसान मोर्चा, सिरसा व व्यापार मंडल सिरसा की हुई संयुक्त बैठक
Mahendra india news, new delhi
सिरसा स्थानीय जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। मीटिंग में व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, गौरीशंकर खोथ, मनोहर लाल, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज, सुधीर ललित, दिनेश मेहता, नत्थुराम, कृष्ण मेहता, गोल्डी सुखीजा, जगत, सत्यनारायण, आनंद बियानी, कीर्ति गर्ग, अश्वनी बांसल, प्रेम गुप्ता जबकि संयुक्त किसान मोर्चा से मैक्स साहुवाला, जसवीर सिंह भाटी, गुरदास लकड़ांवाली, प्रकाश ममेरां, हरजिंद्र सिंह नानूआना, डा. सुखदेव सिंह जम्मू, रघुबीर सिंह नकोड़ा, बाबा गुरदीप सिंह, हैप्पी भिंडर, सुरजीत सिंह बेगू, भजनलाल बाजेकां, धन्ना सिंह रायसरी, गुरविंद्र भट्टी, नायब सिंह मलड़ी, गुरप्रीत सिंह गिल, सुरेंद्र सिंह सिद्धु, अंग्रेज सिंह खैरा उपस्थित रहे।
एसकेएम सिरसा व व्यापार मंडल सिरसा के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व व्यापार मंडल से संबंधित एसोसिएशन के प्रधान द्वारा किसानों के प्रति गलत टिप्पणी की गई थी, जिसको लेकर किसानों में भारी रोष था। संयुक्त किसान मोर्चा, सिरसा द्वारा व्यापार मंडल को इस संबंधी संबंधित व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने बुधवार को जाट धर्मशाला में सांझी मीटिंग की। मीटिंग में दोनों पक्षों द्वारा इस मुद्दे को लेकर आपसी मनमुटाव को दूर कर किसानों व व्यापारियों की समस्याओं को मिलकर हल करने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल द्वारा मीटिंग में गलत टिप्पणी करने वाले व्यापारी से सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाई और व्यापार मंडल ने भी इस मुद्दे की कड़े शब्दों में निंदा की और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्त्ति न हो, इसके लिए आश्वासन भी दिया।
