home page

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में आज लिए जाएंगे अहम फैसले, मानसून सत्र की तिथि पर लगेगी मुहर; कई एमएलए पर होगी चर्चा

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में मंत्री मंडल को लेकर हैं। प्रदेश के मंत्रिमंडल की अहम मीटिंग आज गुरुवार को होने जा रही है। इस बैठक विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय की जाएगी। जानकारी के अनुसार अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में विधानसभा सत्र बुलाया जा सकता है।

हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य कमेटी रूम में दोपहर बाद तीन बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में उन 4 प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है, जिन्हें विगत 28 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में लंबित रखा हुआ था। इसके अलावा विधानसभा में पारित किए जाने वाले विधेयकों के प्रारूप को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

मानसून सत्र में 6 से अधिक विधेयक पारित कराए जाने हैं। इनमें प्रशासनिक सुधार, विभागीय नियमों में संशोधन और जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। संबंधित विभागों के मंत्री संशोधित विधेयकों का ड्राफ्ट कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा, इससे इन्हें अंतिम रूप दिया जा सके।

WhatsApp Group Join Now