home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली खेड़ी माईनर टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

 | 
Khedi Minor canal breaches in the Nathusari Chopta area; hundreds of acres of crops submerged

mahendra india news, new delhi 

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली खेड़ी माइनर फतेहाबाद जिले में खाबड़ा कलां व सूली खेड़ा के बीच अचानक टूट गई। माइनर टूटने से करीब 20 फीट की बड़ी दरार आ गई। माइनर टूटने के कारण पानी का बहाव तेजी से आसपास के खेतों की तरफ हो गया, जिससे देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ में खड़ी मक्की और नरमा की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई।


घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई गई है।
खाबड़ा कलां व सूली खेड़ा के किसान रण सिंह, कुलदीप, ओमप्रकाश बैनीवाल और कुलदीप  सहित कई अन्य किसानों के खेत लबालब भर गए हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के किसान बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी। किसानों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द कटाव को बंधवाए और नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए। 

गौरतलब है कि खेड़ी माईनर के पानी से फतेहाबाद और सिरसा जिले के कई गांवों में सिंचाई होती है। चौपटा क्षेत्र में  जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरा, कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी में इस माइनर से सिंचाई होती है।