कुरुक्षेत्र ने जीती हरियाणा स्टेट हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप, फतेहाबाद दूसरे और कैथल तीसरे स्थान पर
mahendra india news, new delhi
नरवाना के नवदीप स्टेडियम में आयोजित 3rd Haryana State Hand To Hand Fighting Sport Championship–2026 में कुरुक्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। फतेहाबाद की टीम 28 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे तथा कैथल की टीम 18 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
Hand To Hand Fighting Sport & Welfare Association, Haryana द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए गए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में भाग लेते हुए अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। 12–13 वर्ष बालक 35 किलोग्राम वर्ग में कुरुक्षेत्र के Garvit ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में Jugaad Singh ने रजत, जबकि Gaurav और कैथल के Ansh Dhanda ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
12–13 वर्ष बालक 38 किलोग्राम वर्ग में कैथल के Dev ने स्वर्ण पदक जीता। फतेहाबाद के Daksh ने रजत, जबकि Mayank और फतेहाबाद के Sehajdeep Singh ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
12–13 वर्ष बालक 44 किलोग्राम वर्ग में कुरुक्षेत्र के Aish ने स्वर्ण तथा Manveer ने रजत पदक हासिल किया। फतेहाबाद के Sawalpreet Singh और कैथल के Yash ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 10–11 वर्ष बालिका 28 किलोग्राम वर्ग में कुरुक्षेत्र की Disha ने स्वर्ण तथा फतेहाबाद की Divanshi ने रजत पदक जीता। 34 किलोग्राम वर्ग में कुरुक्षेत्र की Hanna ने स्वर्ण और Pavneet Kaur ने रजत पदक हासिल किया। 37 किलोग्राम वर्ग में फतेहाबाद की Hargun Sandhu ने स्वर्ण तथा Gorisha ने रजत पदक प्राप्त किया।
12–13 वर्ष बालिका 48 किलोग्राम वर्ग में कैथल की Pari ने स्वर्ण पदक जीता। कुरुक्षेत्र की Harshdeep Kaur ने रजत, जबकि फतेहाबाद की Elisha और कुरुक्षेत्र की Sehajpreet Kaur ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
14–15 वर्ष बालिका 40 किलोग्राम वर्ग में फतेहाबाद की Anjali ने स्वर्ण तथा कुरुक्षेत्र की Navneet Kaur ने रजत पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग के 44 किलोग्राम वर्ग में फतेहाबाद की Chesta ने स्वर्ण तथा कुरुक्षेत्र की Harjot Kaur ने रजत पदक प्राप्त किया। 48 किलोग्राम वर्ग में कुरुक्षेत्र की Mansirat Kaur ने स्वर्ण तथा Parneet Kaur ने रजत पदक जीता।
करण प्रताप ने की शिरकत
समापन समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि थे। हालांकि सरकारी कार्य के चलते मंत्री को अचानक चंडीगढ़ जाना पड़ा, जिसके कारण उनके पुत्र करण प्रताप ने कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर श्री जयदेव बंसल, मंडी प्रधान; श्री मोहनलाल गर्ग, भाजपा नेता; श्री लक्ष्मण मिर्धा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि; तथा श्री सुरेश कुमार ‘पप्पू’, पूर्व नगर परिषद प्रधान सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए कहा कि खंड के सरकारी स्कूलों में भी इस खेल को शुरू करवाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र गुप्ता ‘अमरगढ़ वाला’, सीनियर प्रेसिडेंट एवं श्रीमती Anita Saini, प्रेसिडेंट, Hand To Hand Fighting Sport & Welfare Association, Haryana ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम इंचार्ज, निर्णायकों, अतिथियों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुखदेव जांगड़ा, सुभाष शर्मा, प्रमोद, ईश्वर शर्मा और शिव नारायण शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न स्कूलों के संचालक भी मौजूद रहे।
