सिरसा के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मनाया श्रमिक दिवस, ये हुआ कार्यक्रम

हरियाणा के सिरसा शहर की पुलिसलाइन पर स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका सुषमा रानी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर एक सुंदर गीत हमारा सलाम आपको प्रस्तुत करते हुए की। जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे समाज में श्रमिकों का अतीव महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है, वे अपने काम को पूजा मानते हैं।
इसके पश्चात् विद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यालय के सभी सहायक कर्मचारियों के कार्यों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहायक कर्मचारियों को खूब प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में स मान के प्रतीक के रूप में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजेश बिश्नोई ने सभी सहायक कर्मचारियों को विशेष उपहार भेंट कर उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अध्यापिका सुषमा रानी ने स्ववचनों से शुभाशीष देते हुए कहा कि हम सभी को श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और समर्पण का स मान करना चाहिए।
उन्होंने विद्यालय के सभी सहायक कर्मचारियों की सराहना करते हुए बच्चों को बताया कि ये सभी विद्यालय में सच्चे मन से सदैव कार्य करते रहते हैं, जब हम सुबह उठने का सोच रहे होते हैं, तब ये लोग विद्यालय में पहुंच चुके होते हैं। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को श्रम की गरिमा को पहचानने के लिए प्रोत्साहित किया।