हरियाणा प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ेगा कुनबा: योजना से जुड़ेंगी नई महिलाएं, इन परिवारों की महिलाएं भी होंगी पात्र
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश सरकार समय समय पर महिलाओं के लिए घोषणा कर रही है। जिससे महिलाओं को बेहतर सुविधा मिल सके। प्रदेया में अब लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। प्रदेश के अंदर 17 सितंबर से एक लाख से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी हर माह 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी शुरू होगी।
हरियाणा की नायब सरकार ने इस आय वर्ग की प्रदेशभर में करीबन 17 लाख महिलाओं को नये लाभार्थी के रूप में चिन्हित किया है। अभी तक एक लाख रुपये की पारिवारिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस स्कीम का फायदा मिल रहा है। स्कीम के तहत अब तक 10 लाख 10 हजार लाभार्थी हैं। इन्हें 11 किस्तों में कुल 2,254 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
प्रदेश की नायब सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का बजट 5,000 करोड़ से बढ़ाकर 6,500 करोड़ रुपये कर दिया है। नये आय वर्ग की महिलाओं को स्कीम में शामिल करने के बाद सरकार ने बजट में 1,500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। आय सीमा बढऩे से लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी, इसलिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि बढ़े हुए बजट से पात्र महिलाओं को हर माह 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता नियमित रूप से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
