Lado Laxmi Scheme: महिलाओं के लिए उम्मीद बनकर उभरी लाडो लक्ष्मी योजना: विमला सिंवर
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। नमो ड्रोन दीदी मोदी से सम्मानित हरियाणा की पहली महिला, समाजसेवी व आरएसएस की सेविका विमला सिंवर ने प्रदेश सरकार द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किश्त जारी करने पर कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान को लेकर गंभीर है और लगातार इस दिशा में प्रयास तीव्र गति से जारी है।
जारी बयान में विमला सिंवर ने कहा कि दूसरी किश्त की राशि से प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभांवित हुई है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है, क्योंकि इस राशि से महिलाएं अपना कोई भी काम आसानी से कर सकेंगी। वहीं सरकार इस योजना में बदलाव को लेकर भी विचार कर रही है और इस योजना की राशि साल में दो किश्तों में एक साथ देने की तैयारी कर रही है, ताकि महिलाएं अपना कोई व्यवसाय या कोई अन्य काम शुरू कर सकें।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच हर भारतीय के जीवन को संवार रही है। सरकार द्वारा पूर्व में नमो ड्रोन दीदी आत्म निर्भर, 33 प्रतिशत महिला सशक्तिकरण को आरक्षण देने, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, जन धन योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटी मिशन, उज्ज्वला योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं, बल्कि हर गरीब, किसानए महिला और युवाओं के जीवन में खुशियां और उम्मीदें लेकर आई हैं। सिंवर ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता
आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त की गई जारी- मुख्यमंत्री
इस योजना के तहत 701965 लाभार्थी बहनों के खातों में डाली गई राशि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर लाडो लक्ष्मी ऐप का किया गया था शुभारंभ
इस ऐप पर 30 नवंबर तक 9 लाख 552 महिलाओं ने किया आवेदन जिनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पाई गई पात्र
5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने किया अपना आधार KYC पूरा
1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का वेरिफिकेशन है पेंडिंग- मुख्यमंत्री
इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह है पारदर्शी और ऑनलाइन
आवेदन पूरा होते ही 24 से 48 घंटे में सारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया कर ली जाती है पूरी
पात्र महिलाओं को एसएमएस द्वारा सूचित कर इसी ऐप पर दोबारा जाकर लाइव फोटो खींचकर अपलोड करने का किया जाता है निवेदन
आधार डेटाबेस के माध्यम से E-KYC होने के बाद सेवा विभाग इस योजना की पेंशन आईडी कर देता है जारी
मुख्यमंत्री ने दूसरी किस्त जारी कर सभी पात्र बहनों को दी बधाई और शुभकामनाएं
हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए उन्हें कर रहे हैं गति से पूरा- मुख्यमंत्री
हर 3 महीने में प्रदेश की महिलाओं के खाते में एकसाथ डाली जाएगी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत धनराशि
