सिरसा आगमन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे नंबरदार
Lambardars will meet Chief Minister Nayab Singh Saini upon his arrival in Sirsa
| Updated: Oct 5, 2026, 12:52 IST
mahendra india news, new delhi
नंबरदार एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान जगजीत सिंह व तहसील प्रधाान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में नंबरदारों ने अपने-अपने सुझाव रखे। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग लेने आएंगे तो नंबरदार उनसे मुलाकात करेंगे और अपनी लंबित मांगों बारे सीएम को अवगत करवाएंगे।
इस मौके पर होशियारचंद जिला उपप्रधान, बलदेव सिंह झोरड़नाली, सरदारा सिंह सिकंदरपुर, ओमप्रकाश धिंगतानिया, हरफूल सिंह पूर्व प्रधान, रणवीर सिंह बनसुधार, स. जगदेव सिंह साहुवाला सहित अन्य नंबरदार उपस्थित थे।
