home page

सिरसा रामलीला में लंका दहन और अंगद के पैर जमाने का मंचन, 20 अक्टूबर को होगा 100 फुट के रावण का दहन

 | 
Lanka Dahan' (burning of Lanka) and the episode of Angad planting his foot firmly are staged as part of the Sirsa Ramlila; a 100-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze on October 20

 mahendra india news, new delhi
सिरसा गौशाला मोहल्ला स्थित चाचाणो वाली धर्मशाला के पीछे श्री लक्ष्मण कला केंद्र द्वारा आयोजित रामलीला के नौवें दिन लंका दहन और अंगद के पैर जमाने के प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी शानदार अभिनय कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण की बेहतरीन भूमिका में वेद प्रकाश सैनी तथा हनुमान जी की भूमिका में डिप्टी सैनी ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

लंका दहन के दृश्य में हनुमान जी के पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दशार्या गया, वहीं अंगद के पैर जमाने के प्रसंग में उनके साहस, आत्मविश्वास और कूटनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया गया। रामलीला के निर्देशक शंकर सैनी, कटारिया, रोहतास जोगी, सुनील चौधरी तथा सीनरी डायरेक्टर सोहनलाल शर्मा और मोहनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला में प्रतिदिन धार्मिक प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया जा रहा है।

कलाकार अपनी प्रतिभा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भक्ति, साहस और सत्य की विजय का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को दशहरे के पावन अवसर पर लगभग 100 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सोनू डूमड़ा शिरकत करेंगे। दशहरे वाले दिन शाम 5 बजे रामलीला ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रामलीला कमेटी ने शहरवासियों से अपील की कि वे दशहरे के इस भव्य आयोजन में परिवार सहित पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाएं।

WhatsApp Group Join Now