16 अप्रैल 2026 का सोने चांदी के ताजा रेट: सोने व चांदी के रेट में आया बड़ा उछाल
Latest Gold and Silver Rates for April 16, 2026: Gold and silver rates have seen a significant jump.
| Apr 16, 2026, 11:07 IST
सोने व चांदी के वीरवार यानि 16 अप्रैल को रेट जारी हो गये हैं। सोने और चांदी के रेटों में वीरवार को आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीबन 800 रुपये तेज हुआ है जबकि चांदी के रेट में 3,000 रुपये की तेजी आई है। 5 आपको बता दें कि मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,51,742 रुपये प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी और आज 2,55,500 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3,993 रुपये की तेजी के साथ 2,55,735 रुपये तक पहुंचा गया है।
आपको बता दें कि वीरवार सुबह 10 बजे यह 2,989 रुपये यानी 1.19 प्रतिशत तेजी के साथ 2,54,731 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,948 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,54,651 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 861 रुपये की तेजी के साथ 1,54,809 रुपये तक पहुंचा गया है। 10 बजे यह 675 रुपये की तेजी के साथ 1,54,623 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
