home page

मौसम की ताजा रिपोर्ट: आज तेज हवाएं चलने के साथ इन प्रदेशों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

 | 
Latest weather report: Alert of heavy rain in these areas along with strong winds today
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून की झमाझम बरसात से जलभराव होने से परेशानी बढ़ रही है। मौसम में आज का मौसम 4 सितंबर 2025 को भी देश में भारी बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर से लेकर दक्षिण तो पूर्व से लेकर पश्चिम तक मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। मानसून की बारिश का कहर जारी है। बारिश ने दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक तबाही मचा दी है। इस कहर से राजधानी दिल्ली और उसके आसपास का इलाका भी नहीं बचा है। लगातार हो रही बारिश और आसपास के राज्यों के डैम से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली से गुजरने वाली यमुना नदी उफान पर है। नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है और आसपास निचले इलाकों में घुस गया है। 


एनसीआर, हरियाणा, दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में 4 सिंतबर को मौसम बदलेगा और मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।  इसी के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में 4 सितंबर को एक बार फिर से आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग ने 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में एक बार फिर से मौसम विभाग ने आज वीरवार यानि 4 सितंबर को मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण में बहुत अधिक बरसात होने की उम्मीद है।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने 4 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने 4 सितंबर के लिए बूंदी, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा और बारन में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।