11 सितंबर 2026 के मौसम की ताजा रिपोर्ट: 25 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में कल शुक्रवार यानि 11 सितंबर 2026 को बदलाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 20 घंटे के अंदर 25 राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी से बहुत भारी बरसात होने का अनुमान है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी है।
मौसम विभाग ने के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि भारी बरसात की वजह से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। केले, पपीते और सहजन जैसे पेड़ तेज हवा चलने से उखड़ सकते हैं। इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन या मिट्टी धसने की घटना भी हो सकती है। विजिबिलिटी कम होने पर ज्यादा तेज गाड़ी न चलाने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक कर लें।
25 राज्यों में बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 प्रदेशों में बरसात का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे भारत के 25 प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी है।
