home page

मौसम की ताजा रिपोर्ट: आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम

 | 
Latest weather report: Weather will be like this in Himachal Pradesh, Punjab and Haryana today
mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज बुधवार यानि 29 जनवरी 2025 को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार  उत्तर पश्चिम भारत का न्यूनतम तापमान  3 से 4 डिग्री  24 घंटे के बाद बढ़ सकता है। इसी के साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।


दो पश्चिमी विक्षोभ जल्दी-जल्दी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे। पहला 29 जनवरी से और दूसरा 1 फरवरी से असर डाल सकता है। वर्तमान समय में एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है।



 

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात और छिटपुट बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बरसात हो सकती है।

दक्षिण भारत में 24 घंटे बाद दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है।  उत्तर पश्चिम भारत का न्यूनतम तापमान  3 से 4 डिग्री  24 घंटे के बाद बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण असम में छिटपुट हल्की बारिश दर्ज की गई। उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों और पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में जमीन पर पाला पड़ा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रही।