home page

चोपटा में स्वयं सहायता समूह द्वारा लक्ष्य कलस्टर बिजनेस सेंटर का शुभारंभ

 | 
Launch of the Lakshya Cluster Business Center by a self-help group in Chopta

mahendra india news, new delhi
लक्ष्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नाथूसरी चौपटा में भट्टू रोड़ पर सिरसा जिले का पहला लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया जिसमें महिला समुह द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उतपाद उपलब्ध होंगे। जिसका शुभारंभ डीपीएम दयानंद जांगड़ा व पीएनबी से एलडीएम संजीव गर्ग द्वारा रिबन काट कर किया गया। लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर का संचालन राजपुरा कैरावाली की कविता द्वारा किया जाएगा।

 

 

यह जानकारी देते हुए बीपीएम भजनलान ने बताया कि नाथूसरी चौपटा में लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर सिरसा जिले का पहला सेंटर खोला गया है।  उन्होने बताया कि सरकार द्वारा आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के कई योजनाएं चल रही है। जिसके तहत स्वयं सहायता समूह बनाकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती है।  सेंटर की संचालिका कविता कैरावाली ने बताया कि लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर में समूह द्वारा निर्मित अचार, सरसों का तेल, मसाला, मुरब्बा, साबुन सहित कई उत्पाद यहां पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे जो की बिल्कुल शुद्ध उत्पाद होंगे।

इस मौके पर पीएनबी सिरसा से एलडीएम संजीव गर्ग ने बैंक द्वारा चलाए जा रही लोन संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बीपीएम दयानंद जांगड़ा ने स्वयं सहायता समूह को रोजगार संबंधित विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बीसीसी बालूराम, डीईओ मनोज और लक्ष्य कलस्टर लेवल बिजनेस सेंटर प्रधान अनुबाला कैरावाली, कमलेश डिंग कोषाध्यक्ष, मंजू बाला नहराणा सहित क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद रही

WhatsApp Group Join Now