नाथूसरी चौपटा में वकीलों ने अपनाया भाईचारा, राम सिंह सुथार कागदाना सर्वसम्मति से बने एसोसिएशन के प्रधान
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एक बार फिर से भाईचारा की जीत हुई है। इस चुनाव में किस ने वोट न डालकर सर्व सम्मति से प्रधान चुना है। ख्खंड के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने एकमत होकर एडवोकेट रामसिंह सुथार, कागदाना को सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन का नया प्रधान चुन लिया।
इसके अलावा सभी पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बार की नवगठित कार्यकारिणी में सचिव पद पर एडवोकेट संजय सिहाग, उपप्रधान (पुरुष) पद पर एडवोकेट रविंद्र वाल्यान, महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए उपप्रधान (महिला) पद पर एडवोकेट विजयलक्ष्मी तथा संयुक्त सचिव (महिला) पद पर एडवोकेट बलजीत कौर विर्क को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की घोषणा होते ही समूचे बार रूम में अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि से नई टीम का स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। विधिक निष्ठा एवं
पब्लिक नोटरी का गौरवमयी अनुभव
उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट रामसिंह सुथार, कागदाना को विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पब्लिक नोटरी नियुक्त किया जा चुका है। साथी अधिवक्ताओं ने कहा कि उनका सरल स्वभाव, विधिक मामलों में प्रखर दृष्टिकोण, कार्य के प्रति निष्ठा और सबको एक साथ लेकर चलने की नेतृत्व क्षमता ही उनके निर्विरोध निर्वाचन का मुख्य कारण बनी है।
पदभार ग्रहण के उपरांत विशेष बातचीत में एडवोकेट रामसिंह सुथार ने स्पष्ट किया कि नई कार्यकारिणी की पहली प्राथमिकता ग्रामीण आंचल से आने वाले निर्धन व जरूरतमंद मुवक्किलों को त्वरित, निष्पक्ष व किफायती कानूनी परामर्श उपलब्ध कराना होगी। इसके अलावा बार और बेंच (न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों) के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। नए व युवा वकीलों को विधिक बारीकियों को सीखने के लिए अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, इंटरनेट और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट रामसिंह सुथार, कागदाना का कहना है कि यह पद केवल सम्मान या पदभार नहीं, बल्कि चौपटा बार के प्रत्येक सम्मानित अधिवक्ता साथी का हमारी टीम के प्रति अटूट विश्वास है। हम पूरी निष्ठा से बार की गरिमा को सर्वोच्च शिखर पर ले जाएंगे और हर साथी के मान-सम्मान की रक्षा करेंगे।"
