home page

नाथूसरी चौपटा के समीप हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाला में लीकेज, 20 एकड़ में भरा पानी

 | 
Leakage in Hisar Ghaggar Drain Semnala near Nathusari Chopta, water filled in 20 acres
mahendra india news, new delhi

हिसार घग्घर ड्रेन चौपटा में शनिवार तड़के लीकेज हो गई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सेमनाला में कटाव होने से रोक दिया। इसके बाद मनरेगा के मजदूरों ने मिट्टी के बैग लगाकर मजबूत कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। सेमनाला में लीकेज से करीबन 20 एकड़ भूमि में जलभराव हो गया। 


ग्रामीणों ने बताया कि बरसात ज्यादा होने व सेमनाला में पानी का बहाव ज्यादा होने से चौपटा के समीप शनिवार को लीकेज हो गया। इसे मौके पर काबू कर लिया। अगर थोड़ी देर हो जाती तो चौपटा व नाथूसरी कलां गांव डूब जाता।

शक्करमंदोरी व दड़बा कलां के स्कूलों में भरा पानी
गांव शक्कर मंदोरी के राजकीय मिडल स्कूलों में अभी जलभराव है।  हालांकि स्कूलों में पानी भराव होने पर गांव के बाबा रामदेव मंदिर व हनुमान मंदिर में कक्षाएं लगाई जा रही है। स्कूल से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। 

ड्रेन से इन गांवों में खतरा
हिसार घग्घर ड्रेन में लगतार पानी का स्तर बढ़ रहा है। इसके टूटने का खतरा  बना हुआ है। इससे गांव दड़बा कलां, मानक दिवान, माखोसरानी, नाथूसरी कलां, चौपटा, शक्कर मंदोरी, तरकांवाली, शाहपुरिया, गंजा रूपाना, लुदेसर, रूपाना खुर्द, गुडिया खेड़ा, बकरियांवाली समेत अनेक गांवों में खतरा बना हुआ है।

 

WhatsApp Group Join Now