home page

घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, सूर्य उगलने लगा आग, आज पारा पार इतना जाने की संभावना; इस दिन से शुरू होगा नौतपा

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश मेें सूर्य निकलते ही आग उगलने लगी है। सोमवार को सुबह से ही तपीश बढऩे लगी। हरियाणा में सोमवार के दिन तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने की उम्मीद है। सिरसा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रविवार के दिन दर्ज किया गया जो हरियाणा में सर्वाधिक रहा। हरियाणा में अगले एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क व साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा की तरफ से पश्चिमी हवाओं ने अपना रुख कर लिया है। इन गर्म एवं शुष्क हवाओं के असर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आग उगलने वाली गर्मी पडऩे की उम्मीद है। भारत मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों के लिए गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

इस दिन से शुरू होगा नौतपा 
आने वाले समय में भी गर्मी का असर बढ़ेगा। बता दें कि 25 मई से 2 जून के बीच नौतपा भी रहने वाला है। इस बार नौतपा में तापमान में उफान देखने को मिलेगा। हालांकि इस वर्ष भी नौतपा के दौरान बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि 25 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जबकि जून माह के पहले सप्ताह में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद बन रही है।

WhatsApp Group Join Now