home page

सीडीएलयू SIRSA में सुरक्षा कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर व्याख्यान आयोजित

 | 
Lecture on Mental Health and Wellness organised for Security Personnel at CDLU SIRSA

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में राजयोग शिक्षा एवं अनुसंधान फाउंडेशन के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा विश्वविद्यालय के टैगोर लेक्चर थिएटर में विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडीएलयू के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज सेल के समन्वयक डॉ. रविंदर ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दिशा निर्देशन में यह व्याख्यान विशेष रूप से सुरक्षा कर्मचारियों को उनके कठिन और तनावपूर्ण कार्य के दौरान आंतरिक और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।  डॉ. रविंदर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में मानव मूल्यों और आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाया जा सके।


मुख्य वक्ता के रूप में बीके जयश्री ने समझाया कि कैसे आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग का अभ्यास उन्हें अपनी दक्षता बढ़ाने, तनाव से निपटने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सही व त्वरित निर्णय लेने में सक्षम बना सकता हैं । कार्यक्रम के अंत में, विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और वक्ताओं का औपचारिक धन्यवाद किया। मंच का संचालन सोनिया, शोधार्थी , पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीके भारती, बीके धनवर्षा, विजय चुघ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now