लायंस क्लब सिरसा ड्रीम द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों को किया सम्मानित
mahendra india news, new delhi
शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब सिरसा ड्रीम द्वारा सिरसा क्लब में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाएं एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेसिडेंट लायन यज्ञदत्त वर्मा एवं चार्टर प्रेसिडेंट लायन जगसीर मालवा ने की। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सेक्रेटरी लायन विनोद बजाज द्वारा किया गया।
समारोह में चीफ गेस्ट रीजन चेयरमैन लायन तरसेम गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि गेस्ट आॅफ आॅनर जोन चेयरमैन लायन कृष्ण गुम्बर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन दीपक गुप्ता, लायन चंद्र भान, लायन बंटी राठौर, लायन मंगल सिंह, लायन सर्वजीत सिंह मान, लायन नरेश वर्मा, लायन भारत जालंधरा, लायन जसपाल सिंह एवं लायन सही राम सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान आयोजित संगीत संध्या में प्रसिद्ध गायक विजय रामावत एवं भोला नागराज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने संगीत का भरपूर आनंद लिया। लायंस क्लब सिरसा ड्रीम के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव मजबूत करने और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना क्लब के लिए गौरव की बात है।
