home page

Mahakumbh : पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा ने महाकुंभ के संगम में लगाई डुबकी

 | 
  Mahakumbh
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के पूर्व गृह व उद्योग राज्य मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने 144 साल बाद संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सपरिवार शिरकत की। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा भी अपने परिजनों के साथ इस महाकुंभ पर्व के साक्षी बनने पहुंचे। कांडा परिवार ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य सप्तमी के पवित्र दिवस उन्होंने भगवान सूर्य को पावन संगम जल से अर्घ्य दिया और सर्व कल्याण की कामना की। 

  Mahakumbh

साथ ही देश, प्रदेश व सिरसा वासियों की खुशहाली - उन्नति की प्रार्थना की। कांडा परिवार ने प्रयागराज में विशेष पूजा अर्चना की। संत जनों का आशीर्वाद लिया। विशेष रूप से पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने परिजनों के साथ उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित श्री परमार्थ निकेतन के प्रमुख, आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य स्वामी श्री चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात की। संत श्री से गोपाल कांडा एवं पारिवारिक सदस्यों ने विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। स्वामी श्री चिदानंद सरस्वती ने गोपाल कांडा को पवित्र तिलक लगाया और आध्यात्मिक, धार्मिक और सनातन सेवा कार्यों की सराहना की।

  Mahakumbh


श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सिरसा में श्री तारकेश्वर धाम के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की। संत चिदानंद सरस्वती सहित अन्य संतों का मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
प्रयागराज यात्रा के बाद पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने महाकुंभ आयोजन  के लिए की गई व्यवस्थाओं को सराहा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सनातन समर्पित कार्यों की प्रशंसा की। 

WhatsApp Group Join Now

  Mahakumbh


उन्होंने कहा कि संगम में स्नान से अद्भुत आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। महाकुम्भ-2025, प्रयागराज को 'अनेकता में एकता' का महापर्व कहना अतिशयोक्ति नहीं है। सनातन के विविध रंग प्रयागराज में देखने को मिले। इस अद्भुत आध्यात्मिक आनंद के लिए ईश्वर का धन्यवाद। इस आयोजन में करोड़ों लोगों ने भागीदारी कर दुनिया में सनातन की शक्ति और धार्मिक एकता का संदेश दिया है। इस अवसर पर गोपाल कांडा उनकी धर्मपत्नी सरस्वती कांडा, गोबिंद कांडा उनकी धर्मपत्नी सरिता कांडा, संगीता कांडा, लखराम कांडा, छवि कांडा, धवल कांडा, नंदिता कांडा, धैर्य कांडा , शुभम कांडा, संगरिया पार्षद सुमन कंदोई, संकेत कंदोई, गोबिंद अग्रवाल, कोकिला अग्रवाल, जलज अग्रवाल, माधव अग्रवाल, राजेश मंगला, सुभाष गोयल, सुरेश गोयल, राकेश बिंदल,सपना गोयल,अनीता गोयल,  सुशीला कांडा नारंग, पुनीत नारंग, दया गोयल, राहुल गोयल, हर्षा बिंदल, हिमांशु बिंदल, संस्कृति गोयल, अर्पित गोयल, तेज प्रकाश बांसल व कीर्ति बांसल उनके साथ उपस्थित थे।