रामदेव सेवा समिति 45सा धर्मशाला मे महंत बाई शिल्पा जी सर्वसम्मति से बनाया भंडारे की प्रधान
mahendra india news, new delhi
भादू मास मे राजस्थान के रूणेचा मे बाबा रामदेव जी महाराज के मेले मे इस बार भक्तो की अनगिनत भीड़ नजर आ रही है। रामदेव के दरबार मे गुजरात राजस्थान हरियाणा पंजाब एमपी व विदेशों से भी बाबा के भक्त दर्शन करने के लिए आते है।
यहा लोग पैदल चलकर भी आते है और अपने नीजि वाहनो से भी यहा आते है जगह जगह बाबा के भक्तो के लिए सीमितियां लगी हुई है। वही रामदेवरा के मे हरियाणा के सिरसा जिला के नाथुसरी चौपटा 45सा धर्मशाला मे अनेको भक्तो के लिए रात्रि विश्राम नहाने खाने पीने के लिए भोजन की व्यवस्था चल रही है।
45सा धर्मशाला मे सर्वसमाज के यात्री रात को आकर रूकते है नहाते है भोजन करते है व बाबा के दर्शन करके जाते है।
45सा धर्मशाला के प्रधान देशबंधु बैनीवाल ने बताया कि हमारी धर्मशाला 12 महीने खुली रहती है यहा जब मर्जी कोई भी आकर रूके उनके लिए खाने नहाने व विश्राम की अति उत्तम व्यवस्था की गई है।यह सब सिरसा जिला के 45सा के गांव व सिरसा जिला और पास लगते राजस्थान के गांव के समाजसेवीयों व ग्रामीणों के सहयोग से चल रहा है।
वही भंडारे मे लगातार अपनी सेवा दे रही राजस्थान के नेठराना गांव की महंत बाई शिल्पा जी ने पहले धर्मशाला के लंगर हाल मे दो एयरकंडीशनर की सेवा दी तो वही अब वे सुबह शाम होने वाले भंडारे को भी नियमित रूप से चला रही है।
उनके इस नियमित सेवा को देखते हुए धर्मशाला के प्रधान देशबंधु बैनीवाल उपप्रधान हवा सिंह कासनियां उपप्रधान/विनोद जी कासनिया ,नरेश सिहाग रधांवा, राहुल बाबल चाहरवाला, प्रदीप बैनीवाल रायपुर, चद्रभान सहारण कोषाध्यक्ष ने उन्हे भंडारे की प्रधान नियुक्त किया। इस मौके पर कुतियाना के सरपंच विनोद बागड़वा महाबीर माचरा(ट्रस्टी)
बजरंग सक्कर मंदोरी व सभी सेवादार मौजूद रहे।
