महिला मोर्चा जिला प्रधान ने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना का लिया फीडबैक
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत एक मैगा कैंप का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान एडवोकेट भावना शर्मा ने कंैप में शामिल होकर फीडबैक अस्पताल स्टाफ सदस्यों से लिया और जांच करवा रही महिलाओं से भी पूछताछ कर उनकी इस योजना को लेकर क्या प्रतिक्रिया है, को भी जाना।

उन्होंने बताया कि इस योजनाके तहत महिलाओं के सभी तरह के चैकअप फ्री में किए जा रहे हंै। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान एक देशव्यापी स्वास्थ्य पहल है, जिसका उद्घाटन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। यह अभियान पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

पोषण माह के अंतर्गत आयोजित यह माहभर चलने वाला अभियान पोषण के प्रति जागरूकता को समर्पित है। यह अभियान मजबूत परिवारों और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की गतिविधियों का उद्देश्य महिलाओं, किशोर लड़कियों और बच्चों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना। संचारी और गैर-संचारी रोगों के लिए जांच की सुविधा देना।
पोषण और स्वच्छता पर स्वास्थ्य परामर्श और जागरूकता सत्र आयोजित करना। टीकाकरण और बच्चों के स्वास्थ्य कवरेज को मज़बूत करना। देश भर में व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है। यह अभियान समुदायों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और नीति-निर्माताओं को एकजुट करता है, ताकि वे स्वस्थ महिलाएं, सशक्त परिवार, मजबूत भारत के इस सपने को साकार करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दिखा सकें।
