फतेहाबाद में बड़ी दुर्घटना, सवारियों से भरी क्रूजर भाखड़ा नहर में गिरी, युवक की मौत, एक बच्चे को बचाया, 10 की तलाश जारी

हरियाणा की बड़ी खबरों मेंं फतेहाबाद जिले से हैं। जहां पर बड़ी दुर्घटना घटी है। धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी रतिया के गांव सरदारेवाला के पास भाखड़ा नहर में गिर गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी में 13 व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक कूद गया और बाकी बह गए। लापता लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गाड़ी को देर रात्रि बाहर निकाल ली गई, और उसमें फंसे बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया गया। एक युवक की मौत हो गई।
हालांकि अभी तक करीबन दस 10 लोगों का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। जिला प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार गांव महमडा से पंजाब के गांव जलालाबाद में विवाह समारोह में क्रूजर गाड़ी में एक ही परिवार के करीब 13 लोग गए हुए थे। शादी कार्यक्रम होने के बाद वहां से वापस आते हुए शुक्रवार रात्रि को भारी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हालांकि एक व्यक्ति जरनैल उर्फ छिंदा सिंह क्रूजर गाड़ी के गिरने के बाद बाहर निकल आया और उसने शोर मचायाा। जिस पर आसपास के लोग इक_े हुए और पुलिस को सूचना दी।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजवीर सिंह पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान गाड़ी सवार एक 12 साल लड़का भी पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला। गाड़ी से एक और युवक को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
लापता लोग महमडा और मानसा के हैं। इनमें 40 साल का जरनैल सिंह गांव महमडा और 11 साल काअरमान पुत्र जसविंदर वासी महमडा बच गए हैं। बलवीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह वासी महमडा की मौत हो गई है।
इनकी तलाश जारी
जानकारी के अनुसार 35 साल का जसविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह वासी रिओद मानसा, 55 साल का छिद्र सिंह पुत्र वधावा सिंह वासी महमडा (गाड़ी ड्राइवर), 65 साल की झंडो बाईं बाज सिंह वासी महमडा, छिरा बाई गांव सरपाली थाना लोहा पंजाब जिला मानसा, 60साल की तारो बाईं पत्नी चंद सिंह वासी महमडा , 45 साल की जगीरो बाई पत्नी अंग्रेज सिंह वासी गांव महमडा, लखविंदर कौर पत्नी रविन्द्र सिंह वासी महमडा, सहज दीप पुत्र रविन्द्र सिंह वासी महमडा,45 साल की कनतो बाईं पुत्र जगसीर वासी फतेहपुर पंजाब जिला मानसा, 12 सजना पुत्री जसविंदर सिंह वासी महमडा और 35 साल की रविन्द्र कौर पत्नी जसविंदर सिंह वासी महमडा की अभी तलाश जारी है।