home page

स्विमिंग पूल में डूबने से क्रिकेटर की मौत, राई के खेल विश्वविद्यालय में हुई दुर्घटना

 | 
स्विमिंग पूल में डूबने से क्रिकेटर की मौत, राई के खेल विश्वविद्यालय में हुई दुर्घटना

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी ख्खबरों में सोनीपत से हैं। हरियाणा के सोनीपत में वीरवार रात्रि के समय 8 बजे स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। सोनीपत जिले के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल में नहाते समय के निशांत गौतम की मौत होने की सूचना है। 


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले यानी मंगलवार से ही स्विमिंग पूल शुरू हुआ था। निशांत गौतम क्रिकेट के पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर का स्टूडेंट था, निशांत गौतम पलवल जिले का निवासी था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
पूल में डूबने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन को काफी देर से सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


स्विमिंग पूल में डूबने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को काफी देर से घटना की सूचना मिली। इस घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पूल में लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं और सुरक्षा के मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्र खड़े कर रही है।

WhatsApp Group Join Now