जमाल गांव में बड़ा हादसा, 3 बाइक आपस में टकराई, कई युवक घायल
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा खंड के गांव जमाल में 3 बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में 6 युवक घायल हो गए। घायलों को जमाल के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया, जिसमें 2 युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जमाल गांव के सिरसा भादरा रोड पर एक मोटरसाईकिल जमाल की तरफ आ रही थी और दूसरी बाइक सिरसा की तरफ से आ रही थी जिनकी आपस में भिड़ंत हो गई। इसी दौरान तीसरी बाइक संतुलन बिगड़ गया और वो भी उनसे टकरा गई और उन पर सवार सडक़ पर गिर गए।
इस घटना के बाद राहगीरों ने आननफान में डायल 112 व एंबुलेंस को सूचना कर दी। इसी दौरान नजदीक के ग्लोबल हॉस्पिटल के स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया और उन्हे सिरसा रेफर कर दिया। गंभीर घायल करीब 28 वर्षीय जोगिंद्र कुमार निवासी रुपावास, विनोद करीब 26 वर्षीय निवासी रूपावास, भरत सिंह को एंबुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल में पहुंचाया गया।
इसके अलावा संजय और पवन कुमार सहित अन्य घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार किया जा रहा है।
जमाल के निजी अस्पताल में घायलों को प्राथमिक सहायता दी गई।
इस हादसे दुर्घटना क्षेत्र के पास लगते ग्लोबल अस्पताल के स्टाफ ने सूचना मिलते ही घायलों का इलाज शुरू कर दिया जिसमें डॉ. सुनिल कुमार, गोदारा लेब के संचालक राजेंद्र गोदारा ने प्राथमिक उपचार सीपीआर इत्यादि देकर घायलों को हर संभव सहायता कर सिरसा रेफर कर दिया।
