home page

ANC सिरसा पुलिस की बडी कार्यवाही, 20 ग्राम 98 मिलीग्राम हैरोइन सहित युवक काबू

 | 
NEWS
mahendra india news, new delhi

ANC सिरसा पुलिस  ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 ग्राम 98 मिलीग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। ANC सिरसा  प्रभारी PSI  राजेन्द्र कुमार  के निर्देशन मे एएनसी सिरसा ASI अशोक कुमार के नेतृत्व मे  टीम जब  रोडी से गांव फग्गू की तरफ जा रहे थे तो बस अड्डा फग्गू पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर छिपने की कोशिश करता दिखाई दिया, जिसे काबू कर नाम-पता पूछने पर वह इन्द्रजीत सिंह उर्फ इन्दु पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव फग्गू जिला सिरसा बताया ।

नियमानुसार तलाशी लेने पर 20 ग्राम 98 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई। बरामद माल को कब्जे में लिया गया।  आरोपी के खिलाफ थाना रोडी में NDPS एक्ट की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई थाना रोडी पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है। 
  प्रबन्धक थाना  रोडी  नि0 देवेन्द्र कुमार  ने बताया कि  आरोपी  को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुकदमा नंबर 115, दिनांक 10.09.2025 धारा 21B-NDPS ACT  थाना रोडी