home page

फतेहाबाद में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व सांसद के पोते समेत 3 कर्मचारी 1 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

 | 
Major action by the Vigilance department in Fatehabad: 3 employees, including the grandson of a former MP, arrested while accepting a bribe of Rs 1 lakh

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में फतेहाबाद जिला से हैं। जिला के एक राइस मिल संचालक से मिल की क्षमता बढ़ाने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का केस आया है। जिस पर विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते सिरसा लोकसभा के पूर्व सांसद के पोते रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार के दिन फतेहाबाद विजिलेंस राज्य सतर्कता ब्यूरो(एसीबी की टीम ने रतिया में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने रतिया के फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल और एक असिस्टेंट सहित 3 कर्मचारियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी इंस्पेक्टर यादविंदर गिल सिरसा के पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल का पोता बताया जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद स्थानीय प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हडक़ंप मच गया है।

मिल की क्षमता बढ़ाने की एवज में मांगी थी रिश्वत
गांव पिलछियां स्थित एक राइस मिल संचालक ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके राइस मिल की एमटी (मीट्रिक टन क्षमता) बढ़ाने के काम की एवज में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल और अन्य कर्मचारियों द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही रिश्वत की राशि ली गई, टीम ने छापा मारकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

WhatsApp Group Join Now