home page

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, GMDA-FMDA के CEO बदले

 
Major administrative reshuffle in Haryana: 7 IAS and 7 HCS officers transferred; CEOs of GMDA and FMDA replaced
 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
हरियाणा प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने फेरबदल करते हुए आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति निदेश जारी किए हैं। मंगलवार रात्रि जारी आदेश में सात आईएएस और सात ही एचसीएस अधिकारियों के तबादले किया गया है।

आपको बता दें कि राज्य शासन द्वारा तुरंत प्रभाव से लागू किए गए इन आदेशों में सबसे प्रमुख बदलाव गुरुग्राम और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में देखने को मिला है, जहां शीर्ष नेतृत्व को बदल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 2007 बैच के IAS दुष्मंत कुमार बेहरा जीएमडीए और एफएमडीए के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने हैं, जबकि इन पदों पर कार्यरत फूलचंद मीणा का तबादला कर दिया गया है।

इसी के साथ ही 2004 बैच के IAS अधिकारी फूलचंद मीणा को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी तथा फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथारिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटाकर अब मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Group Join Now

प्रदीप दहिया (IAS 2013): गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त पद से ट्रांसफर कर हरियाणा राज्य सहकारिता चीनी मिल महासंघ के प्रबंध निदेशक और राज्य लेखा परीक्षा विभाग के निदेशक बनाए गए हैं।

पंकज (IAS 2020): अब गुरुग्राम नगर निगम के नए आयुक्त और जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शक्ति सिंह (IAS 2012): खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा मानव संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं।

मोहम्मद इमरान रज़ा ( 2015): जीएमडीए गुरुग्राम के अतिरिक्त CEO बनाए गए हैं।

अंकिता चौधरी ( 2019): पानीपत की नगर निगम आयुक्त और जिला नगर आयुक्त का पदभार संभालेंगी।

इसके अतिरिक्त HCS कैडर में विराट, मनोज खत्री, प्रशांत, जितेंद्र कुमार-II, अनिल कुमार यादव, रणबीर सिंह और अर्पित गहलावत जैसे अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। विराट को हरियाणा लोक सेवा आयोग में उप सचिव बनाया गया