home page

सिरसा पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 8 युवक लाखों की हेरोइन सहित गिरफ्तार, कई स्थानों पर दी दबिश

 | 
Major crackdown by Sirsa police on drug smugglers; 8 youths arrested with heroin worth lakhs, following raids at several locations

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा जिले में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए सिरसा पुलिस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 8 युवकों को लाखों रुपये की 40 ग्राम 29 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी दीपक सहारन के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव ढुडियावाली से धर्मवीर पुत्र सुखराम को 8 ग्राम 90 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया।

वहीं रोड़ी थाना पुलिस ने मतड़ रोड से बाइक सवार हरबंस लाल निवासी सरदूलगढ़ (पंजाब) और बबू निवासी रोड़ी को 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने हुड्डा सेक्टर-19 से प्रवीन कुमार को 6 ग्राम 760 मिलीग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव जोधकां से बाइक सवार ललित कुमार और मुकेश कुमार को 6 ग्राम 28 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।


वहीं शहर थाना की जे जे कॉलोनी पुलिस चौकी ने कॉटन फैक्ट्री क्षेत्र से बिल्लू निवासी जे जे कॉलोनी को 6 ग्राम 96 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया। इसके अलावा शहर थाना पुलिस ने चंडीगढ़िया मोहल्ला निवासी संजय कुमार और सुरतगढ़िया चौक निवासी संविन्द्र सिंह उर्फ बापू को 6 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि हेरोइन कहां से खरीदकर लाई गई थी और आगे किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस का कहना है कि नशे का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now