home page

भारत के महान हॉकी खिलाड़ी थे मेजर ध्यानचंद: प्रो. दलीप सिंह

 | 
Major Dhyanchand was a great hockey player of India: Prof. Dalip Singh

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, ऐलनाबाद में भारत सरकार तथा निदेशालय उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकुला द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्राचार्य डा. सज्जन कुमार के निर्देशन में कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह की अध्यक्षता व स्पोट्र्स इंचार्ज डा. साधा सिंह के संयोजन में मेजर ध्यानचंद जयंती तथा राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

सबसे पहले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्पोट्र्स इंचार्ज डा. साधा सिंह ने  एक घंटे खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर सासंद खेल महाकुंभ की शुरुआत की गई । कार्यकारी प्राचार्य ने कहा कि ध्यानचंद भारत के एक महान हॉकी खिलाड़ी थे। उनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। उनके अद्भुत कौशल के कारण लोग उन्हें हॉकी का जादूगर कहते हैं।

उन्होंने भारत के लिए खेला और तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। उनके गोलों ने भारत को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीम बनने में मदद की। ध्यानचंद रात में हॉकी का अभ्यास करते थे, इसलिए लोगों ने उन्हें चांद नाम दिया, जिसका अर्थ है चांद। उनका जन्मदिन भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से भारत को गौरवान्वित किया। ध्यानचंद को इतिहास के महानतम हॉकी खिलाडिय़ों में से एक के रूप में याद किया जाता है। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ  सदस्यों तथा छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

WhatsApp Group Join Now