home page

हरियाणा प्रदेश में दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 | 
Major police action in the case of a broad-daylight shooting in Haryana; 6 police personnel suspended

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेें चरखी दादरी से हैं। दादरी में दिन दिहाड़े गोलियां चलाने के मामले में एसपी लोगेश कुमार पी ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात क्विक रेस्पॉन्स टीम के 6 पुलिस कर्मचारियों को किया निलंबित।

सूत्रों के अनुसार फायरिंग के समय इन सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अदालत परिसर के मुख्य गेट पर तैनात क्विक रेस्पॉन्स टीम में लगी हुई थी।

अदालत परिसर से बाहर निकलने के महज करीब 50 मीटर की दूरी पर सिटी पुलिस थाना के सामने हमलावरों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

वारदात के दौरान बदमाशों की ओर से कई राउंड गोलियां चलाए जाने से पूरे शहर में हडक़ंप मच गया था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए।

अदालत परिसर और मुख्य गेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी क्यूआरटी टीम की बताई जा रही है, जिसके चलते पुलिस विभाग ने अब बड़ी कार्रवाई की है।

फायरिंग के बाद हमलावर मौके से पैदल ही फरार हो गए थे, जबकि घटना में घायल सात लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

WhatsApp Group Join Now

सूत्रों के अनुसार फायरिंग में घायल सभी सात लोगों के शरीर से कुल करीब 20 गोलियां निकाली गई हैं। पुलिस थाना के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और बदमाशों के बेखौफ होने को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अब फायरिंग की पूरी घटना, हमलावरों की पहचान, सुरक्षा में हुई चूक और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।