home page

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, NH-44 पर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के करनाल में बस बेकाबू होकर दूसरी लेन में जा घुसी।  इसके कारण बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार शामगढ़ के पास NH-44 पर आधी रात्रि के समय हुए इस भीषण दुर्घटना में बस सवार कई यात्री घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार पता चला है कि शामगढ़ के पास NH राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार रात्रि करीबन 12 बजे निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि बस दिल्ली की ओर जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक बस में जीरकपुर और अंबाला से यूपी जाने वाले यात्री सवार थे। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि टोकने के बावजूद चालक ने गति कम नहीं की। चालक के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि हम नहीं करते हैं। 

WhatsApp Group Join Now