home page

हरियाणा में बड़ा सडक़ हादसा, हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे मां-बेटे की मौत

 | 
 हरियाणा में बड़ा सडक़ हादसा, हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे मां-बेटे की मौत

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के रादौर में मां बेटे की सडक़ दुर्घटना में मौत की सूचना है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर घर लौट रहे मां-बेटे की मौत हो गई। गागालेहड़ी-भगवानपुर मार्ग पर भगवानपुर के पास हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में गांव रादौरी के रहने वाले 38 साल की संजना और उनके 15 साल के बेटे पियूष की जान चली गई।

इस सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ लेकर लौट रहे परिवार के लिए रास्ते में ही खुशियां मातम में बदल गईं। इस घटना के बाद गांव रादौरी में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार गांव रादौरी निवासी रोहित अपनी पत्नी संजना और बेटों पियूष व चिराग के साथ 2 बाइकों पर हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। कांवड़ लेकर वापस लौटते समय भगवानपुर के पास उनकी एक बाइक हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार संजना और पियूष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगिरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। दोनों को उपचार के लिए देहरादून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group Join Now

इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों के शवों का देहरादून में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जा रहा है कि संजना गृहणी थीं। उनके पति रोहित ड्राइवर हैं।

 गांव के स्कूल में कक्षा आठवीं का पियूष छात्र था। मां-बेटे की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस सडक़ दुर्घटना का समाचार गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।