home page

धूलकोट निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के मामले में बड़ा अपडेट, 6 की मौत, 4 को मिली अस्पताल से छुट्टी

 | 
Major update on the Dhulkot under-construction building collapse: 6 dead, 4 discharged from hospital

mahendra india news, new delhi

धूलकोट निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के मामले में बड़ा अपडेट, 6 की मौत , 4 को मिली अस्पताल से छुट्टी

लगातार 18 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑप्रेशन
 
कुल 18 मजदूरों को  मलबे से निकाला गया।

6 की मौत , 4 को मिली अस्पताल से छुट्टी।

बाकी अस्पताल में भर्ती, चल रहा उपचार।


 हरियाणा के अंबाला जिला के गांव धूलकोट में बड़ा हादसा हुआ। धूलकोट गांव क्षेत्र में रविवार दोपहर को  निर्माणाधीन भवन की छत का लेंटर डालते समय अचानक पूरी इमारत भरभराकर नीचे गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। 

वहीं हादसे के बाद से आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस व डायल 112 को सूचना दी। घायलों ने बताया कि इमारत में कम से 40-50 श्रमिक काम कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से निकालकर 10 घायल श्रमिकों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। 

WhatsApp Group Join Now

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी में राहत व बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य किया गया। इसके बाद फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।