मौसम को लेकर बड़ा अपडेट: 4 अक्टूबर को 14 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने मौसम मेें बड़ा बदलाव होने के संकेत दिया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार यानी 4 अक्टूबर को 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है।
इसी के साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा पूर्वी भारत के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं 3 से 4 राज्यों में ओले गिर सकते हैं। केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार रविवार यानी 4 अक्टूबर को कई प्रदेशों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस तेज हवा और बारिश के चलते उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
