home page

Sirsa में बुलेट से पटाखे बजाना पड़ा महंगा, 25 हजार रुपये का चालान, बाइक इंपाउंड

 | 
Making 'firecracker' sounds with a Bullet motorcycle proves costly in Sirsa; ₹25,000 fine imposed and bike impounded

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

 एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी ने आज ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर बुलेट से पटाखे बजाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बाहर वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पटाखे बजाते हुए बुलेट को रुकवाया। जांच में बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और साइलेंसर भी निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया।

पुलिस ने करीब 25 हजार रुपये का चालान कर बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर लिया।जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस की टीम स्टेडियम के बाहर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटाखे बजाते हुए वहां पहुंचे। ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बाइक को रुकवाकर कागजात मांगे, लेकिन युवक बाइक से संबंधित संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

पुलिस जांच में बुलेट पर नंबर प्लेट नहीं लगी मिली। वहीं, बाइक में लगा साइलेंसर भी निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने करीब 25 हजार रुपये का चालान काटते हुए मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर लिया।चालान की कार्रवाई के दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों से बहस भी की और कथित तौर पर रिश्तेदार तथा पिता के पद का हवाला देकर कार्रवाई से बचने का दबाव बनाने का प्रयास किया।

WhatsApp Group Join Now

हालांकि ट्रैफिक थाना प्रभारी ने स्पष्ट कर दिया कि कानून सभी के लिए बराबर है। किसी की पहचान या रिश्तेदारी के आधार पर नियमों में छूट नहीं दी जाएगी। ट्रैफिक थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।