प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने कोका कोला हैप्पीनेस फैक्ट्री का किया भ्रमण
mahendra india news, new delhi
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के एमबीए तृतीय सेमेस्टर के विद्याथियों ने ग्रेटर नोएडा स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी कोका कोला हैप्पीनेस फैक्ट्री, मून बेवरेजेज में किया इंडस्ट्रियल विजिट, इसके बारे में प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीत कुमार ने बताया ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्ग दर्शन में प्रबंधन विभाग के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान एवं प्रबंधन कौशल के विकास के लिए इस इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन करवाया गया।
उन्होंने बताया की ट्रैनिग एंड प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डा. समीश खुंगर ने कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर सौरभ सिंह सिंह से इस विजिट के लिए सम्पर्क किया व स्वीकृति प्राप्त की, जिसके तहत फाइनल ईयर के 38 विद्यार्थियों को इस इंडस्ट्रियल विजिट के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा गया, जिसका प्रबंधन व देख रेख विभाग के ट्रेनिंग प्लेसमेंट इंचार्ज डा. समीश खुंगर, प्राध्यापक सचिन शर्मा, रिसर्च स्कॉलर प्रीति सोनी एवं रेस्टोरेर मोनू कुमार ने बड़े सुचारु रूप से किया।
ट्रेनिंग प्लेसमेंट इंचार्ज डा. समीश खुंगर ने बताया कि कम्पनी की मैनेजर कुमारी ऋतू ने विद्यार्थियों को सर्वपर्थम कम्पनी का व्यवहारिक परिचय करवाया। तत्पश्चात कम्पनी के ऑटोमैटिक एवं रोबोटिक से सुस्सजित प्लांट का भ्रमण करवाते हुए विभिन्न उत्पादों की उत्पादन प्रक्रिया के बारे में बड़ी बारीकि के साथ समझाया, जिसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न सवालों का बड़े ही अच्छे ढंग से जवाब दिया तथा कम्पनी में किस तरह से रोजगार प्राप्त किया जा सकता है, उसके बारे में जानकारी प्रदान की और विभाग के विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। उसके बाद विद्यार्थियों को कम्पनी की तरफ से रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई।
