home page

मंगाला घग्घर डायरेक्ट ड्रेन जमाल के पास तीन जगह से टूटी, किसानों की फसलों को नुकसान

 | 
news
mahendra india news, new delhi

चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल में मंगाला घग्घर डायरेक्ट ड्रेन अचानक टूट गई। ड्रेन के तीन जगह टूटने से किसानों की करीबन 25 एकड़ भूमि पर खड़ी नरमा की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ड्रेन टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग का बेलदार राजेश कुमार मौके पर पहुंचा। फसलों का नुकसान होने पर किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। 

किसानों की फसलों को नुकसान

गांव जमाल में पदमपुर पुल के समीप बर्जी नंबर 77 हजार के पास मंगाला घग्घर डायरेक्ट ड्रेन अचानक टूट गई। ड्रेन में एक के बाद तीन जगह से कटाव हो गया। इसकी सूचना किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग का बेलदार राजेश कुमार मौके पर पहुंचा। इसके बाद जेसीबी व किसानों की सहायता से ड्रेन में कटाव को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। 

किसान प्रेम कुमार, धर्मपाल, कालूराम, दौलत राम ने बताया कि मंगाला घग्घर डायरेक्ट ड्रेन अचानक टूट गई। इससे नरमा की फसल में जलभराव होने से काफी नुकसान हुआ है।