home page

लुदेसर गांव में खंड स्तरीय साइकिल रेस में चौबुजा की मंजू रानी प्रथम, दड़बा कलां गांव की भावना द्वितीय

गांव जसानियां की धोली मटका दौड़ में 8 वीं बार खंड स्तर पर रही प्रथम
 | 
गांव जसानियां की धोली मटका दौड़ में 8 वीं बार खंड स्तर पर रही प्रथम

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले के गांव लुदेसर में महिला एवं बाल विकास की तरफ से महिलाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में मटका दौड़, साइकिल प्रतियोगिता, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, आलू चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। साइकिल रेस में मंजू रानी चौबुर्जा  प्रथम, भावना दडबा द्वितीय और कल्पना शक्कर मंदोरी  तीसरे स्थान पर रहीं।

 

 


महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में गांव जसानिया की धोली देवी ने मटका दौड़ में लगातार आठवीं बार खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वही आलू चम्मच दौड़ में गांव बरासरी की डिम्पल प्रथम और शारदा देवी ने खंड स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शना सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ दर्शना सिंह ने कहा की प्रतियोगिता में हार जीत कोई मायने नहीं रखती. प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करना ही सबसे बड़ी जीत होती है. उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी.  यह जानकारी देते हुए सुपरवाइजर सुशीला कंबोज  ने बताया कि वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की तऱफ से महिलाओं व किशोरियों  के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया है जिसमें मटका दौड़, साइकिल दौड़, सामान्य दौड़ और आलू चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय को सम्मानित किया जाएगा हैं।

 

 

ये रहीं विजेता
साइकिल रेस में मंजू रानी चौबुर्जा  प्रथम, भावना दडबा द्वितीय और कल्पना शक्कर मंदोरी  तीसरे स्थान पर रहीं।
मटका रेस में धोली जसानिया प्रथम, सुनीता कैरांवाली द्वितीय और कविता तृतीय स्थान पर रहीं। आलू चम्मच दौड़ में डिम्पल बरासरी प्रथम, शारदा बरासरी द्वितीय और रोशनी रुपाणा गंजा तृतीय स्थान पर रहीं। सौ मीटर दौड़ में सुमन देवी लुदेसर प्रथम, रिम्पल ताजिया द्वितीय और पूजा जमाल तृतीय स्थान पर रहीं। 

WhatsApp Group Join Now

 

 

 

300 मीटर रेस में अनीता देवी रुपाना बिश्नोइयान प्रथम, मोनिका डूकड़ा द्वितीय और रेणु नाथूसरी कलां  तीसरे स्थान पर रही. 400 मीटर दौड़ में मायावती बकरियांवाली प्रथम,  सुनिता रुपाना  दूसरे और प्रवीना लुदेसर तीसरे स्थान पर रहीं।  समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शाना सिंह और सीडीपीओ सुदेश कुमारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बृजलाल नाथूसरी, सुपरवाइजर सुशीला कंबोज, सेवक दास, हनुमान, , सुनिता, स्वास्थ्य विभाग से पूनमचंद व अन्य महिला वर्कर मौजूद रहीं।